बर्थडे पर पति रणवीर संग शॉपिंग करने निकली दीपिका, कपल में एक-साथ दिखीं जबरदस्त बॉन्डिग

1/5/2021 5:07:23 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज बर्थडे है। दीपिका को बर्थडे के दिन मुंबई की सड़कों पर देखा गया है। दीपिका को पति रणवीर सिंह के साथ बांद्रा में स्‍पॉट किया गया।

कपल बर्थडे की शॉपिग करने निकला था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


तस्वीरों में दीपिका ब्राउन ट्रैक सूट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने वाइट शूज पहने हुए हैं। लो बन, फेम मास्क और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

वहीं रणवीर ग्रे हुडी और क्रीम पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने फेम मास्क और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो दीपिका और रणवीर बहुत जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। रणवीर इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाएंगे और दीपिका उनकी पत्नी रोमी का रोल प्ले करेंगी।

इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म की भी शूटिंग कर रही है।

Parminder Kaur