मां संग सैलून के बाहर स्पॉट हुई दीपिका, बदले अंदाज में खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

2/17/2019 12:55:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को शनिवार दोपहर मां उज्जला पादुकोण संग एक सेलून के बाहर देखा गया। इस दौरान दीपिका बेहद ही खुश लग रही थी। सामने आई तस्वीरों में दीपिका का नया लुक नजर आ रहा है।

तस्वीरें देख लग रहा है कि उन्होंने हेयर कलर करवा लिए है। इस दौरान दीपिका कैजुअल लुक में नजर आई।

 

उनके फैंस इस लुक को काफी पसंद कर रहे है। दीपिका ने इस समय ग्रे कलर की हुडी पहनी हुई थी। साथ में गॉग्लस उनके स्टाइलिश लुक को चार चांद लगा रहे थे। 

 


काम की बात करे तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। 

 


फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल अदा करेंगी। फिल्म छपाक एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 

 

 

 

 

Konika