मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, ऑल व्हाइट लुक में कूल दिखीं रणवीर की मिसेज

7/26/2022 11:37:31 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने काम से ज्यादा लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह कैजुअल लेकिन काफी अट्रैक्टिव लगीं। अब दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका पादुकोण ऑल व्हाइट लुक में नजर आईं। प्लेन व्हाइट जंपसूट के साथ उन्होंने मैचिंग कलर के स्नीकर्स पेयर किए हुए हैं।

 

इस लुक को एक्ट्रेस न्यूड मेकअप और लो बन के साथ कंप्लीट किया है और साइड में ब्राउन कलर का पर्स कैरी किया है। पैपराजी के सामने दीपिका चेहरे पर मास्क लगाए मनीष मल्होत्रा के घर से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज देखने ही बन रहा है।


काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट पोस्ट भी आउट हो गया है। पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

Content Writer

suman prajapati