यलो ट्रैक सूट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दीपिका, फैशन में रणबीर को दे रही हैं चैलेंज!

11/12/2019 3:38:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बेगलुरू में अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी अटेंड करने के बाद वापस मुंबई लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर फोटोजर्नलिस्ट ने दीपिका को अपने कैमरे में कैद कर लिया। एयरपोर्ट पर दीपिका यलो ट्रैक सूट में नजर आईं। हालांकि, इसी बीच यह भी खबरें आई कि शादी के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। 

 

उल्लेखनीय है कि दीपिका पादुकोण को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा प्रोफेशनल एक्ट्रेस माना जाता है। 

दीपिका इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं और उनका फैशन स्टाइल ट्रेंड करने लगता है।


दीपिका का यह फैशन काफी बोल्ड हैं और ऐसा लगता है कि वह फैशन के मामले में अपने ही एक्टर पति रणवीर सिंह को चैलेंज कर रही है। क्योंकि, उन्होंने कुछ ठाठ के साथ एक चमकदार पीले रंग का ट्रैक सूट कैरी किया था।

Deepika Padukone images

Smita Sharma