''कान्स'' में जलवा बिखेर भारत लौटी दीपिका, एयरपोर्ट से स्टाइलिश तस्वीरें आई सामने

5/19/2019 9:27:05 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपनी दिलकश अदाओं से सबको मदहोश कर दिया। अब दीपिका भारत वापिस आ गई है। दीपिका की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दीपिका की ये तस्वीरें फ्रांस के Nice Cote d'Azur एयरपोर्ट की है। यहां दीपिका बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुई।

 

 

लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ स्लिम फिट जैंगिंग डाली हुई थी। इसपर उन्होंने आईस रंग की डेनिम की लॉन्ग शर्ट कैरी कर रखी थी।

 

 

दीपिका ने पैरों में हाई हील्स शूज और बालों का क्राउन टच जूड़ा बांधा हुआ था। इस आउटफिट में दीपिका बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। 

 

 

बता दें कि मोस्ट इन्फ्लुएंसर ग्लोबल आइकन की लिस्ट में शामिल होने वाली दीपिका पादुकोण ने लेडी गागा और रिहाना जैसी सेलेब्रिटीज के बीच अपनी अलग उपस्थिति कान्स में दर्ज कराई थी।

 

 

काम की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी।

 

 

इस फिल्म की आधी शूटिंग दीपिका ने खत्म कर ली है। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी नजर आएंगे। 

 

 

 

Konika