Airport Look: जुल्फें लहरा मीडिया को कुछ यूं खिलखिलाते हुए दीपिका ने दिए पोज

2/22/2019 5:07:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। चाहे दीपिका एयरपोर्ट पर स्पॉट की जाएं या किसी अवार्ड फंक्शन में, हमेशा ही दीपिका अपनी शानदार लुक से सबको अपना दीवाना बना ही देती हैं। 

 

 

हाल ही में दीपिका एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान दीपिका स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू ट्राउजर और साथ में डेनिम जैकेट वियर की हुई थी।

 

 

साथ में खुले बाल, हाथ में ब्लैक हैंडबैग उनके अंदाज को शानदार बना रहा था। इस आउटफिट में दीपिका काफी स्टनिंग लग रही हैं। फुटवियर की बात करें तो उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए। ब्लैक शेड्स दीपिका के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। 

 

 

उन्होंने मीडिया कैमरा को देख खिलखिलाते हुए पोज दिए। इस समय वह काफी खुश लग रही थी। दीपिका के इस अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। 

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म "छपाक" में नजर आएंगी। यह फिल्म मेघना गुलज़ार द्वारा डायरेक्ट की जाएगी। जोकि लक्ष्मी अग्रवाल के एसिड अटैक पर बेस्ड हैं। फिल्म में उनके ऑपोजिट विक्रांत मैसी दिखेंगे।  

 


Konika