एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पाॅट हुई दीपिका पादुकोण, मुस्कुराते हुए दिए पोज

7/18/2018 6:22:14 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई। इस दौरान दीपिका कैजुअल लुक में नजर आईं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने  डेनिम जैकेट पहनी हुई है, जिसमें वह बेदह खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही ब्लैक गॉग्लस उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहे हैं। दीपिका ने कैमरे के सामने स्माइल करते हुए कई पोज दिए।

 

 

दीपिका इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक दोनों इसी साल 18-20 नवंबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन इस बारे में दीपिका और रणवीर ने खुलकर कोई बात नहीं की है।

 

शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। शादी में कम लोगों ही शामिल होंगे। शादी में दोनों परिवारों के सिर्फ करीबियों को ही बुलाया जाएगा और मीडिया कवरेज से भी इसे दूर रखा जाएगा। वहीं एेसो कहा जा रहा है कि शादी की वजह से ही दीपिका अभी किसी फिल्म को साइन नहीं कर रही हैं।

 

Punjab Kesari