ऑल-डेनिम लुक में दीपिका ने एयरपोर्ट पर मारी एंट्री, पीछे मुड मुडकर मीडिया को यूं दिए पोज

11/30/2021 3:07:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 83 को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह अपने पति रणवीर कपूर संग अहम किरदार में नजर आएंगी। इसी बीच एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका कैजुअल लुक देखने को मिला। अब दीपिका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो दौरान दीपिका पादुकोण ऑल-डेनिम आउटफिट में  हमेशा की तरह स्टनिंग नजर आईं।

 

इस लुक को एक्ट्रेस ने ओपन हेयर्स के साथ कंप्लीट किया है और चेहरे पर व्हाइट मास्क लगाया हुआ है।

 

अपने लुक से सबको इम्प्रेस करते हुए वह पीछे मुड मुडकर मीडियो को पोज दे रही हैं। फैंस को दीपिका का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 


काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 अगले महीने 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं और दीपिका उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। दोनों स्टार्स के अलावा फिल्म में साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Content Writer

suman prajapati