सिल्वर पैंट में दीपिका का टशन, ईयरिंग्स और गॉगल्स से किया लुक कम्पलीट

6/25/2019 1:08:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने लुक को लेकर लाइमलाइट बटोरती रहती है। सोमवार देर रात दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल, दीपिका चेन्नई से वापिस मुंबई लौटी है। हसीना वहां एक इवेंट को अटेंड करने पहुंची। हमेशा की तरह इस बार भी एयरपोर्ट पर दीपिका बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

 

 

इस दौरान दीपिका ने व्हाइट टॉप के साथ सिल्वर पैंट पहनी हुई थी। साथ में व्हाइट शूज, ब्लैक गॉगल्स और ईयरिंग्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे था। वहीं उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे थे। दीपिका ने यहां मीडिया को कई पोज दिए। 

 

 

काम की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज हो रही हैं।

 

 

इसके अलावा दीपिका फिल्म '83' में नजर आएंगी। शादी के बाद दीपिका की यह पहली फिल्म है जिसमें वह रणवीर की रील लाइफ पत्नी का किरदार निभाएंगी। 

 

 

Konika