दीपिका की 'छपाक' के बॉयकॉट पर पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- चुप रहने का वक्त खत्म

1/9/2020 1:49:09 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः जेएनयू कैंपस पर हुए हमले का विवाद लगता है थमने का नाम ही नही ले रहा। बता दें हाल ही में जेएनयू कैंपस में दीपिका पादुकोण भी गई, उनकी विजिट पर लगातार लोगों के रिऐक्शंस आ रहे हैं। जहां ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने इसे दीपिका का फिल्म प्रमोशन बताया वहीं कार्तिक आर्यन ने दीपिका की तारीफ की है।

वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस सोनाक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा - चाहे आप किसी भी पार्टी का समर्थन करते हों, लेकिन क्या आप हिंसा का समर्थन करते हैं?

क्या घायल छात्रों और शिक्षकों की तस्वीरें आपको असहज नहीं कर रही हैं? हम सब इसे ऐसे ही नहीं चलने दे सकते हैं।

दीपिका पादुकोण को शुभकामनाएं। अब हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते। दीपिका का वहां जाना और बाकी लोगों का आवाज उठाना तारीफ के काबिल है। यह चुप रहने का वक्त नहीं है।'

 

 

 

Pawan Insha