ऑल ब्लैक लुक में छाईं दीपिका पादुकोण, क्राॅप टाॅप में दिखा बोल्ड लुक

7/27/2019 9:30:42 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल स्टेमेंट को लेकर जानी जाती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न वह हर आउटफिट में कमाल की लगती हैं। दीपिका अपने हर लुक से फैंस को इंम्प्रेस करती हैं। वह फैशन के साथ-साथ अपने कंफर्ट का भी खास ख्‍याल रखती हैं। उन्‍हें बखूबी पता है कि उनके ऊपर कौन सी चीज सबसे ज्‍यादा सूट होगी। आए दिन दीपिका अपने स्टाइल से तमाम तरह के एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं।

बीती रात दीपिका को मुंबई के 5 स्टार होटल के बाहर स्पाॅट किया। इस दौरान दीपिका का ऑल ब्लैक लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी। तस्वीरों में दीपिका ब्लैक कलर का वी नेक क्राॅप टाॅप और हाई वेस्ट पैंट में बोल्ड अंदाज में दिखीं। अपने इस लुक को दीपिका ने गोल्ड की चेन से कम्पलीट किया है। मिनिमल मेकअप और ब्लैक शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हेयर स्टाइल की बात करें तो दीपिका ने हाई बन बनाया था।

दीपिका स्टाइलिश अंदाज से कैमरे में पोज दे रही हैं। दीपिका हर बार अपने लुक्‍स से कहर ढाती नजर आती हैं और इस बार भी उन्‍होंने यही किया। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका किसी फोटोशूट के लिए यहां स्पाॅट हुईं थीं। 

काम की बात करें तो दीपिका जल्द मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। ये फिल्म तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। बीते दिनों उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म की बात करें तो '83' कपिल देव की बायोपिक है।

'83' में 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को एक बार फिर जीते हुए दिखाया जाने वाला है। फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। 
 

Smita Sharma