शादी में करोड़ों खर्च करने वाली दीपिका ने पहनी बेहद सस्ती स्कर्ट, कीमत जान लगेगा जोर का झटका

12/9/2018 11:33:35 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को इटली के लेकर कोमो में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद दीपिका के जितने भी लुक सामने आए फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया। हाल ही में अब एक बार फिर से दीपिका की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं जिसे देखकर आप मदहोश हो जाएंगे। 

इन लेटेस्ट तस्वीरों में वह रेड स्वेट शर्ट के साथ मैचिंग स्कर्ट पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं हाथों में लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पैपराजी को देखते ही दीपिका अपनी स्माइल को रोक नहीं पाईं।

दीपिका इस लुक में नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही हैं। कैजुअल आउटफिट के साथ दीपिका ने लाइट मेकअप किया और रेड लिपस्टिक लगाए हुए नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो वह सिंपल पोनी किए हुए काफी क्यूट और सुंदर दिख रही हैं। इस खूबसूरत ड्रेस के साथ उन्होंने पेंसील हील्स पहनी थी।

दीपिका का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खबरों के मुताबिक दीपिका की स्कर्ट H&M कलेक्शन में से है, जिसकी कीमत $59.99 यानी 4 हजार 280 रुपए है।

 

 

 

 

 

Neha