दीपिका ने शेयर किया फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप का स्क्रीनशॉट, फोन में इस नाम से सेव है पति और ससुर का नंबर

5/30/2020 8:28:26 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लाॅकडाउन का पूरा मजा उठा रही हैं। लाॅकडाउन में वह फैमिली संग जमकर मस्ती कर रही हैं। इस पूरे लॉकडाउन में दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ खासकर फैमिली से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में दीपिका ने अब अपने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इससे खुलासा हुआ कि दीपिका ने रणवीर का नंबर किस नाम से सेव किया है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम में फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप की चैट शेयर की है।

स्क्रीनशॉट के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह का नंबर हैंडसम नाम से अपने फोन में सेव किया है। वहीं दीपिका ने अपनी मम्मी उजाला पादुकोण का नाम अम्मा नाम से सेव किया है।

पिता प्रकाश पादुकोण का नाम पापा से और अपने ससुरजी का नाम जगजीत सिंह भवनानी के नाम से शेयर किया है।  दीपिका ने तस्वीर के साथ लिखा-'इस तरह से हम बात करते हैं। हमारे परिवार में सभी का दिन बेहतरीन गुजरा। हर किसी ने मेरे पति के इंटरव्यू की तारीफ की जो उन्होंने दिया था। ये हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।' 


 

फैमिली ग्रुप में होती है ये बात 

दीपिका के फैमिली ग्रुप में एक इंटरव्यू पर बातचीत हो रही है। इसमें सब रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका की मम्मी कह रही हैं-'बहुत ही बेहतरीन इंटरव्यू है। हर मिनट को एंजॉय किया।' वहीं दीपिका के पिता ने लिखा बहुत अच्छी सूचना। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने इस साल फिल्म छपाक के जरिए वापसी की थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह फिल्म 83 में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पति रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में जहां रणवीर कपिल देव के रोल में हैं। वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। शादी के बाद दोनों की एक-सात ये पहली फिल्म है। 
 

Smita Sharma