दीपिका ने शर्माते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस ने पूछे सवाल- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?

2/1/2021 3:58:25 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक प्यारी-सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देख कर कुछ फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू कर दी है।


तस्वीर में एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस शर्माते हुए मुस्कुरा रही है। एक्ट्रेस के फेस की मुस्कान फैंस को अपना दिवाना बना रही है। तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- फरवरी। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ फैंस एक्ट्रेस को फरवरी विश कर रहे है और कुछ फैंस दीपिका की प्रेग्नेंसी का अनुमान लगा रहे हैं।

 

एक यूजर ने लिखा- प्रेग्नेंट?

एक यूजर ने लिखा- हो सकता है मैं पूरी तरह से गलत हूं, नारज न होना, क्या आप प्रेग्नेंट हैं?


काम की बात करें तो दीपिका बहुत जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाली है। इस में दीपिका रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'पठान' में भी नजर आएंगी। इसमें एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगी।

Parminder Kaur