दीपिका पादुकोण ने कांस में अपनी ग्लैमरस अपीयरेंस से पहले जिम में बहाया पसीना

5/14/2019 12:44:01 PM

नई दिल्ली। 'मेट गाला 2019' में अपने बार्बी लुक के साथ जादू बिखेरने के बाद, दीपिका पादुकोण अब कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री कांन्स फिल्म फेस्टिवल से पहले अपनी खूबसूरत काया को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और जल्द ही एक और शानदार तस्वीर के साथ हमें रोमांचित करने के लिए तैयार हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

👊🏽

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on May 13, 2019 at 9:27pm PDT

दीपिका पादुकोण हमेशा से फिटनेस और खेल के प्रति उत्साहशील रही हैं। अब, अभिनेत्री को कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरने से कुछ दिन पहले, न्यूयॉर्क में जिम जाते हुए देखा गया है।

दीपिका पादुकोण ने जिम में पसीना बहाते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की है। नियॉन पिंक स्पोर्ट्सवियर में, दीपिका पादुकोण ने अपनी ग्लोइंग स्किन और परफेक्ट टोंड बॉडी के साथ हमें प्रेरित कर दिया है!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on May 13, 2019 at 9:28pm PDT

तस्वीरें शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा,"I did a push up today...Well,actually I fell down!But I had to use my arms to get back up so...you know,close enough!🤣🤣🤣”.

दीपिका ने हाल ही में अपने मेट गाला लुक के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया है जिसे सोशल मीडिया पर भी खूब प्रशंसा और सरहाना प्राप्त हो रही है। दीपिका को अपने लुक के लिए विश्वभर से सराहना मिल रही है जो अभिनेत्री को न केवल बॉलीवुड बल्कि सम्पूर्ण दुनिया की नजरों में लीडिंग आइकॉन बनाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I did a push up today...Well,actually I fell down!But I had to use my arms to get back up so...you know,close enough!🤣🤣🤣

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on May 13, 2019 at 9:33pm PDT

'पद्मावत' में रानी पद्मिनी के साहस और वीरता को पर्दे पर पेश करने के बाद, दीपिका पादुकोण अब मालती के साथ बहादुरी और मानवीय भावना की एक और कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं। लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन की असली कहानी को पेश करते हुए, 'छपाक' एक महिला की ताकत और सत्यनिष्ठा की कहानी है।

Chandan