रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में Ex. गर्लफ्रेंड दीपिका से लेकर शाहरुख-आमिर ने की शिरकत

9/28/2019 11:17:39 AM

मुंबई.  बाॅलीवुड के 'चाॅकलेट बाॅय' यानी रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थ की रात रणबीर ने एक पार्टी रखी। इस पार्टी में उनकी फैमिली और फैंड्स शामिल हुए। तो चलिए डालते हैं पार्टी में शामिल हुए स्टार्स की तस्वीरों पर एक नजर....

 


इस सेलिब्रेशन में रणबीर की एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण ने जबरदस्त लुक में एंट्री की और साथ ही उनके पति रणबीर सिंह भी डिफ्रेंट लुक में बर्थडे बाश में शामिल हुए। 


रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर भी इन सेलिब्रटियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में पिता ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह भी मौजूद थे। फिल्म मेकर करन जोहर भी पार्टी में ब्लैक आउटफिट में नज़र आए।

लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी एक-साथ इस पार्टी में पहुंचे। इस दौरान कपल काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिया। 


किंग खान शाहरुख पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। आमिर खान भी पार्टी में पहुंचे। तस्वीरों में आमिर का फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा 'का लुक देखा जा सकता है। आमिर खान की पत्नी किरण राव जोया अख्तर के साथ पहुंची। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश ने भी इस पार्टी में हिस्सा लिया। 

Kiran rao

Rishi Kapoor Images

Smita Sharma