पद्मावती दीपिका की बढ़ाई गई सुरक्षा, नाक काटने की मिली थी धमकी

11/17/2017 12:09:26 PM

मुंबई: पद्मावती विवाद में दीपिका पादुकोण को करणी सेना की तरफ से नाक काटने की धमकी मिली है जिसके चलते  मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।जानकारी के अनुसार उनके मुंबई स्थित घर और कार्यालय में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

गुरुवार को राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना ने दीपिका की नाक काटने की धमकी दी थी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा- राजपूत महिलाओं पर कभी हाथ नहीं उठाते, लेकिन जरूरत पड़ी तो हम दीपिका के साथ वही करेंगे जो लक्ष्मण ने शूर्पणखा के साथ किया था।


विवाद के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने भंसाली का सिक्योरिटी कवर भी बढ़ाया है। पहले भंसाली के घर और जुहू स्थित आफिस के बाहर पुलिस का पहरा था। अब भंसाली के साथ दो गनमैन 24 घंटे के लिए तैनात किए गए हैं। ये सुरक्षा भंसाली को तब तक दी जाएगी, जब तक उन पर खतरा है। इसके साथ ही भंसाली के घर और उनके आफिस के बाहर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।