दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, राहुल द्रविड़ को मानती है पसंदीदा क्रिकेटर

12/14/2019 2:18:42 AM

मुंबईः बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को तो सभी दीवाने है लेकिन क्या आप जानते हो कि दीपिका भी किसी के लिए दीवानी है। दीपिका, राहुल द्रविड़ को पसंदीदा क्रिकेटर मानती है, वह उनकी दीवानी है। 

दीपिका पादुकोण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं और हाल ही में वह क्रिकेट शो में पहुंची थीं। दीपिका ने बताया कि उन्होने रणवीर के साथ कई क्रिकेट मैच देखे हैं।

दीपिका ने कहा,‘‘ मेरे कई सारे आइडल है और राहुल द्रविड़ मेरे आइडल इसलिए नहीं बने हैं कि उन्होंने खेल में योगदान दिया है बल्कि इसलिए कि उन्होंने उससे बाहर खुद को कैसे पेश किया है। मेरे लिए वह एक ऐसे इंसान हैं जिनकी मैं हमेशा सराहना करती हूं और वह बेंगलुरु से भी हैं।'' 

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों एक्टर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा वे अपने फैंस अपडेट करते रहते हैं। दोनों शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘83' में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका पति-पत्नी की भूमिका में हैं।        
 

Pawan Insha