अपनी फिल्मों को लेकर दीपिका पादुकोण ने कही ये बात

8/15/2019 2:02:00 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैसे कि आप जानते ही होंगे कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पॉपुलर ऑन और ऑफ स्क्रीन कपल्स में से एक हैं। रणवीर और दीपिका की जोड़ी निर्देशक कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस जोड़ी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला :राम लीला : , बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया है। फैंस इन दोनों को दोबारा पर्दे पर साथ देखने के लिए बेताब हैं। 

दीपिका पादुकोण ने कहा कि उनकी और रणवीर की पर्सनल एक्वेशन को आप फिल्म 83 में नहीं देख पाएंगे।

दीपिका पादुकोण ने कहा, ‘‘एक्टर होने के नाते आप एक फिल्म में काम करते हुए अपनी पर्सनल एक्वेशन के बारे में नहीं सोचते। आप पूरी तरह मोमेंट और किरदार पर फोकस करते हैं। आप अपने आप को भूलकर अपने किरदारों को जीते हैं। हमारी पर्सनल एक्वेशन का इस फिल्म में कोई रोल नहीं होगा।''      

गौरतलब है कि दीपिका, फिल्म 83 में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका निभा रही हैं। इस रोल को निभाने के लिए दीपिका बेहद उत्साहित हैं। 

Pawan Insha