Cannes 2022 से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक वायरल, शॉर्ट शिमरी ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिखीं एक्ट्रेस

5/17/2022 12:48:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे टॉप मूवी इवेंट्स में से एक है। इस साल बॉलीवुड की सबसे स्टनिंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दुनिया भर की अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ जूरी सदस्य के रूप में इवेंट में शामिल होगीं। इसी बीच, हाल ही में फिल्म समारोह से दीपिका का पहला लुक सामने आया है, जब वह ग्रैंड हयात कान्स होटल मार्टिनेज में डिनर के लिए अन्य जूरी मेंबर्स में शामिल हुईं। अब दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका ने लुई वुइटन के फॉल 2021 क्लेक्शन की शिमरी ड्रेस पहनी। एक्ट्रेस ने अपने पहले कान्स इवेंट लुक को ब्राउन बूट्स के साथ कंप्लीट किया। इसके साथ उन्होंने बॉक्स स्टाइल स्लिंग बैग भी कैरी किया। दीपिका ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स के साथ फाइनल टच दिया।

 

 

विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा, ब्लशर और ग्लोइंग बेस में दीपिका के लुक को कंप्लीट कर रहा है। कहने की जरूरत नहीं है कि ओवरऑल लुक में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

वह कान्स फिल्म फेस्टिवल के निदेशक थियरी फ्रैमॉक्स, अमेरिकी फिल्म निर्देशक और आधिकारिक चयन के जूरी के सदस्य जेफ निकोल्स, ब्रिटिश एक्ट्रेस और आधिकारिक चयन रेबेका हॉल के जूरी के सदस्य, और इटालवी एक्ट्रेस और जूरी के सदस्य के साथ शामिल हुईं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


दीपिका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां में देखा गया था। फिल्म में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब वह जल्द ही फिल्म पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर जैसी फिल्में भी हैं।

Content Writer

suman prajapati