फिर बिगड़ी दीपिका की तबीयत: बेचैनी की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में कराया भर्ती

9/28/2022 8:10:45 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। दीपिका को बेचैनी हो रही थी जिस वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की शाम को दीपिका अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनके कई टेस्ट किए गए जिसमें उन्हें आधा दिन लग गया। अभी उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। दीपिका के टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अभी आधिकारिक रूप से इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

दीपिका को इससे पहले दिल की धड़कन बढ़ने या हार्ट रेट बढ़ने की समस्या होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय दीपिका हैदराबाद में वह प्रभास के साथ एक अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में बिजी थीं।

उस दौरान उन्हें करीब आधे दिन तक निगरानी में रखा गया था। हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर ने इससे इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थीं। इसकी वजह थी कि वह कोविड-19 से कुछ समय पहले ही रिकवर हुई थीं।

इस बीमारी से हैं पीड़ित 

दीपिका को हार्ट रेट बढ़ने यानी हार्ट एरिदमिया नामक एक बीमारी है। यह एक हार्ट डिसऑर्डर है, जिसमें दिल की धड़कनों की रेट और रिदम गड़बड़ा जाती है। दिल के इस रेट और रिदम के पीछे हार्ट का इलेक्ट्रिकल प्रोसेस होता है, जो कि इलेक्ट्रिकल इंपल्स करती हैं। इस बीमारी के कारण बीते दिनों कई सेलेब्स का निधन हो चुका है। 

काम की बात करें तो दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आएंगी। अपोजिट हैं। उनके अलावा जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फाइटर, प्रोजेक्ट के में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ काम रही हैं।

Content Writer

Smita Sharma