4 साल पहले ही हो गई थी दीपवीर की सगाई, दीपिका ने किया खुलासा

12/29/2018 9:58:50 AM

मुंबई: बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को रणवीर सिंग संग इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। इसके बाद दोनों अपने काम में बिजी हो गए। हाल ही में दीपिका ने अपने और रणवीर के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। दरअसल, मुंबई में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह संग 4 साल पहले ही सगाई कर ली थी। दीपिका ने यह भी कहा कि यह बात दीपिका पादुकोण के घरवालों और रणवीर सिंह के घरवालों को ही पता थी। इसके चलते इस बात को कभी किसी ने भी सार्वजनिक नहीं किया।

 

दीपिका ने इटरव्यू में कहा- 'रणवीर सिंह और मेरे रिश्ते में आने के 6 महीने बाद ही हमने शादी करने का फैसला कर लिया था जिसके बाद यह प्रश्न उठा कि हमें शादी कब करनी चाहिए? मैं रणवीर को लेकर हमेशा से श्योर थी।

6 साल के हमारे इस रिलेशनशिप में हमने बहुत उतार-चढ़ाव देखे लेकिन हमने कभी भी ब्रेकअप नहीं किया। हमारी कभी भी कोई भी बड़ी लड़ाई नहीं हुई और ना ही कभी ऐसा पल आया कि चलो अब इस रिश्ते से थोड़ा दूर हुआ जाए और चीजों को थोड़ा मौका दिया जाए। हमारी लड़ाई भी हुई और हमने बहुत उतार-चढ़ाव भी देखे। यह कोई नहीं जानता कि हमारी सगाई 4 साल पहले हो चुकी थी। रणवीर के माता पिता, मेरे माता पिता और हमारी बहनों के अलावा किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी। 

इटली में रचाई शादी

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने 21 नवंबर को पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में की थी। वहीं इसके अलावा दूसरी रिसेप्शन इन्होंने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इसमे भी इनके कुछ करीबी शामिल हुए थे। वहीं तीसरी रिसेप्शन पार्टी भी दीपवीर ने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हो गई है।  इस फिल्म में उनके ओपोजिट सारा अली खान हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया।  इसके अलावा रणवीर फिल्म 'गली बाॅय' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य किरदार में है। रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका की बात करें वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। फिल्म तेजाब पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। इस फिल्म में उनके ओपोजिट विक्रांत मैसी हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई हैं कि दीपिका फॉक्स स्टार स्टूडियो की फिल्म में सुपर हीरो के रोल में नजर आएंगी।

Neha