कांस में अपीयरेंस देकर वापिस अपने देश लौटीं दीपिका, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अवतार

5/13/2018 3:48:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्ट‍िवल में अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। उनकी लुक को लोगों ने काफी पसंद भी किया। इसी बीच अब वापिस अपने देश लौट आई हैं।

हाल ही में दीपिका एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह ब्राउन कलर की ड्रेस के साथ मैच‍िंग ओवर कोट पहने हुए बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरल लुक में नजर आईं।

आउटफिट के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए न्यूड कलर की स्ट्रैपी हील्स पहनी थी। 

इस बार कांस में अपीयरेंस के दौरान दीप‍िका की पिंक ड्रेस ने काफी सुर्खियां बटौरी। कोई उनकी लुक को पसंद कर रहा है तो कहीं वो अपनी ड्रेस की वजह से सोशल साइट पर ट्रोल हो गईं।

वहीं ड्रेस के अलावा उनकी गर्दन से जब फैन्स को RK लिखा टैटू गायब दिखा तो उन्होंने सवाल करना शुरू कर दिए, लेकिन इसका सच कुछ और है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने ये टैटू हटाया नहीं है, सिर्फ मेकअप से छ‍िपा लिया है। 

बता दें दीपिका ने रेड कार्पेट के लिए पिंक गाउन को चुना। उन्होंने पिंक ड्रेस पहना, जो आशी स्टूडियो का है।

उन्होंने हाई बन, हाई हील्स और बोल्ड मेकअप किया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

रेड कार्पेट पर वॉक के दौरान दीपिका मस्ती करते हुए पोज देती नजर आईँ। पिंक ड्रेस के अलावा दीपिका की कई स्टाइलिश लुक सोशल साइट पर वायरल हो रहे हैँ। 


 

Punjab Kesari