लंदन से वापिस लौटी दीपिका, व्हाइट शर्ट में 'मिसेज भवनानी' का दिखा Swag

7/16/2019 4:13:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम मोस्‍ट फैशनेबल डीवा की लिस्ट में शामिल हैं। उनका स्‍टाइलिश अंदाज और ड्रेसिंग सेंस लाइमलाइट में बना रहता है। हाल ही में दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक से सबको इंप्रेस किया। एयरपोर्ट पर दीपिका ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक स्टॉकिंग और डेनिम जैकेट पहनी हुई थी।

 

 

इसी के साथ दीपिका ने ब्लैक लॉन्ग शूज से लुक को परफेक्ट बनाया हुआ था। इसके साथ वो ब्लैक शेड्स और लाइट मेकअप में नजर आईं। तस्वीरों में दीपिका मीडिया को खिलखिलाते हुए पोज दे रही है। हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाया हुआ था। दीपिका के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका लंदन से वापिस लौटी है। 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। ये फिल्म तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी।

 

 

इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। बीते दिनों उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म की बात करें तो '83' कपिल देव की बायोपिक है। 83 में 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को एक बार फिर जीते हुए दिखाया जाने वाला है।

 

 

फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

 

Konika