कान्स में हुस्न का जलवा बिखेरने के बाद मुंबई लौंटी दीपिका, ब्लेजर सूट में ''मिसेज भवनानी'' का दिखा स्टनिंग लुक

5/30/2022 2:02:50 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की मस्तानी यानि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते कई दिनों से  फ्रांस में चल रहे 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही थीं। दीपिका इस बार जूरी मेंबर के तौर पर यहां शामिल हुई हैं। ऐसे में दीपिका हर दिन अपने लुक्स से फैंस को मदहोश कर रही हैं।

PunjabKesari

17 मई से शुरु हुए इस फिल्म फेस्टिवल का 28 मई को आखिरी दिन था। आखिरी दिन भी दीपिका ने अपने लुक्स  से सबको अपना दीवाना बनाया। वहीं अब दीपिका मुंबई लौट आई हैं।सोमवार सुबह दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।

PunjabKesari

इस दौरान दीपिका का  पेस्टल ग्रीन आउटफिट में स्टनिंग लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो दीपिका ने व्हाइट टैंक टाॅप, पेस्टल स्ट्रेटफिट ट्राउजर के साथ मैचिंग ब्लेजर कैरी किया था।

PunjabKesari

इस लुक को दीपिका ने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से पूरा किया था। दीपिका ने एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस दीपिका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में दिखेंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News