अलग अलग कारीगरों ने तैयार की दीपिका की रिसेप्शन ड्रेस, बनाने में लगे इतने हजार घंटे

11/30/2018 2:45:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की दूसरी रिसेप्शन हाल ही में मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में हुई। अबु जानी संदीप खोसला ने हाल ही में इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि दीपिका की ये शानदार ड्रेस कैसी बनी। डिजाइनर ने बताया कि अलग अलग कारीगरों ने इस ड्रेस को तैयार करने में काम किया। अलग अलग कारीगरों के कुल घंटे को एक साथ जोड़ा जाए तो इसे तैयार होने में 16,000 घंटे लगे। डिजाइनर ने कहा, हमने विशेष रूप से इस ड्रेस के लिए ज्वैलरी भी डिजाइन की है।

 

 

बता दें कि इस शानदार पार्टी में दीपवीर ने बेहद ही खूबसूरत आउटफिट पहनी थी। ये आउटफिट अॉफ व्हाइट और गोल्डन कलर की थी। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आया। वहीं उनके इस अंदाज की काफी चर्चा भी हो रही है। दीपिका की इस ड्रेस को अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। वहीं रणवीर रोहित बल के आउटफिट में थे। 

 


 
एक और रिसेप्शन

 

इस रिसेप्शन के बाद दीपिका-रणवीर एक और रिसेप्शन आयोजित करेंगे जो 1 दिसंबर को होगा। इसमें बॉलीवुड के सभी सितारों के पहुंचने की खबर है। बता दें कि इनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में था। बेंगलुरु रिसेप्शन में तमाम खिलाड़ी शरीक हुए थे। दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी की थी। वहां करीबी दोस्त और मेहमान ही पहुंचे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A Mesmerising Journey. Creating a masterpiece for @deepikapadukone 's Mumbai reception Film by @siddharthjain911 . . . #deepikapadukone #deepveer #ranveersingh #reception #themaking #masterpiece #ajsk #abujanisandeepkhosla #abusandeep #gorgeous #stunning #ajskbride #receptionoutfit #chikankari #mumbai

A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla) on Nov 29, 2018 at 4:56am PST

 

Konika