एक-दूसरे का हाथ थामें हनीमून के लिए रवाना हुए दीपवीर, एयरपोर्ट पर द‍िखा स्टाइलिश लुक

12/30/2018 11:47:26 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। बीती रात ही दोनों को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। तस्वीरों में दोनों ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। इस दौरान दीपिका ब्लैक कलर के टाॅप के साथ जींस पहने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। वहीं रणवीर ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने हैंडसम लग रहे हैं।

तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामें दिखाई दिए। दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। खबरें हैं कि दोनों हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि शादी की ही तरह इस हनीमून डेस्टिनेशन को भी सीक्रेट रखा गया है। 

5 जनवरी को दीपिका का जन्मदिन 

5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। इस वक्त हनीमून पर जाने का फायदा ये हो सकता है कि दीपिका रणवीर हनीमून के मौके पर प्राइवेट टाइम बिता सकेंगे। 

पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल देखने का मजा 

कपल हनीमून के लिए ऐसी जगहें भी पसंद करते हैं जहां स्नोफॉल हो रहा हो और यदि ऐसा है तो इसके लिए यह बिलकुल सही वक्त है। सर्दियों का मौसम है और अभी दोनों को खूबसूरत स्नोफॉल भी देखने को मिल सकता है।

काम से मिली छुट्टी

शादी के कुछ दिन बाद ही रणवीर फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी हो गए थे। वहीं अब उनकी यह फिल्म भी रिलीज हो गई है। जिस वजह से वह इन दिनों काम से फ्री हैं। वहीं दीपिका ने अपनी अगली फिल्म पर अभी काम शुरू किया नहीं है। ऐसे में दोनों के पास हनीमून पर जाने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।  

बता दें कि हालांकि अब तक इस बात की सही जानकारी नहीं आई है कि  दोनों हनीमून पर ही गए हैं।
 

Konika