दीपिका-रणवीर के परिवार वालों ने तय कर दी शादी की तारीख, जानें कब और कहां होगी

3/7/2018 2:47:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी लव-लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है। जी हां इन दोनों के पैरेंट्स ने मिलकर उनकी शादी फिक्स कर दी है। अगले 3-4 महीनों के अंदर ही दीपिका और रणवीर सात फेरे लेंगे। 

खबरों के मुताबिक पिछले हफ्ते दीपिका के पैरेंट्स बेंगलुरु से मुंबई आए थे। उन्होंने रणवीर सिंह के परिवार से मिलकर शादी की बातचीत की। इसके बाद सभी वर्ली के एक रेस्‍टोरेंट फोर सीजन में डिनर के लिए भी गए । बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे।

रणवीर के परिवार वाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं। क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं। दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति रिवाजों से होगी।

इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा है कि इसके लिए ताज लैंड्स एंड, सेंट रेजिस जैसे आलीशान वेन्यू के बारे में सोचा जा रहा है। शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी। इतना ही नहीं दीपिका ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है।

बता दें कि दीपिका ने इरफान खान के साथ अपनी फिल्म ‘रानी’ की शूटिंग भी कैंसिल कर दी है। कहा जा रहा है कि बैक प्रॉब्लम की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें 3-4 महीनों तक काम ना करने की सलाह दी है।