अंबानी पार्टी में छाए ''दीपवीर'': अनंत-राधिका की सगाई सेरेमनी में दीपिका-रणवीर की धांसू एंट्री, रेड साड़ी कतई कहर लगीं एक्ट्रेस

1/20/2023 2:02:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों एक साथ जहां भी जाते हैं, अपनी केमिस्ट्री से खूब चर्चा बटोरते हैं। बीते गुरुवार दीपवीर एक साथ मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की राधिका मर्चेंट संग सगाई पार्टी में पहुंचे, जहां दोनों अपनी बॉन्डिंग से लोगों का दिल जीत लिया। एक साथ कपल का अंदाज देखने ही लायक था। तो चलिए दिखाते हैं आपको 'दीपवीर' की ये तस्वीरें...

PunjabKesari


अनंत राधिका की सगाई पार्टी में दीपिका ने पति रणवीर संग धांसू एंट्री मारी और एंट्री के साथ ही सबकी निगाहें एक्ट्रेस के लुक पर थम गईं। दीपिका रेड साड़ी में कतई कहर ढाती नजर आईं। गोल्डन कढ़ाई और बॉर्डर वाली रेड सिल्क साड़ी में मस्तानी एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

 

साड़ी को एक्ट्रेस ने मैचिंग, भारी कढ़ाईदार ब्लाउज के साथ पेयर किया। इस लुक को एक्ट्रेस ने सिग्नेचर कोल्ड-आईज़ और न्यूड लिप्स, एक स्टेटमेंट एमराल्ड और पर्ल चोकर सेट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

 

दूसरी ओर रणवीर सिंह नेवी ब्लू जैकेट में रॉयल लुक दे रहे हैं, जिसे उन्होंने एक मैचिंग कुर्ता और पैंट के साथ पेयर किया। एक साथ दीपवीर की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं। दीपिका ने कैमरे के सामने बैक फ्लॉन्ट करते हुए भी पोज दिए।

PunjabKesari

 

डीपनेक ब्लाउज में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


वहीं काम की बात करें तो रणवीर सिंह को आखिरी बार सर्कस में देखा गया था। उनकी ये फिल्म 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन दिनों एक्टर करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। वहीं, दीपिका जल्द ही पठान में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म 25 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News