स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में पति रणवीर संग ALL BLACK लुक में पहुंची दीपिका, तस्वीरें आईं सामने

12/17/2018 12:27:27 PM

मुंबई:बाॅलीवुड स्टार्स ने हाल ही में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2018 में शिरकत की। इस अवॉर्ड फंक्शन में रेखा, कैटरीना, आलिया, नोरा फतेह समेत कई स्टार्स पहुंचे। इस इवेंट में रणवीर सिंह अपनी पत्नि दीपिका पादुकोण से संग पहुंचे।

इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। इवेंट में दोनोंऑल ब्लैक लुक में नजर आए। दीपिका ब्लैक कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाई बन बनाया था। अपने लुक को कम्पलीट करने केलिए दीपिका ने की आई मेकअप और न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई है।

इसके साथ ही उन्होंने हाथों में चूड़ा भी पहना है। वहीं रणवीर की बात करें तो वह ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंजसम लग रहे हैं। रेड कार्पेट पर उनका ये लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

इटली में रचाई शादी


बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने 21 नवंबर को पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में की थी।

वहीं इसके अलावा दूसरी रिसेप्शन इन्होंने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इसमे भी इनके कुछ करीबी शामिल हुए थे। वहीं तीसरी रिसेप्शन पार्टी भी दीपवीर ने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके ओपोजिट सारा अली खान हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म 'गली बाॅय' में नजर आएंगे।

इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुखय किरदार में है। रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका की बात करें वह मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। फिल्म तेजाब पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। वहीं इस फिल्म में उनके ओपोजिट राजकुमार राव होगें। हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।    

View this post on Instagram

" BABY I LOVE YOU "😍😍😍,,Yasssss we know 😭😭😭😭Ranveer's speech in #starscreenawards 🖤 . Look at @vickykaushal09 😭😭 . #deepveer #deepveeraddict #mrandmrsbhavnani #starscreenawards #couplegoals #cutest😍😍 @deepveer_addict_ 🖤

A post shared by #DeepVeer ❤❤ (@deepveer_addict_) on

Konika