बहन अनीशा संग डिनर करने रेस्टोरेंट पहुंची दीपिका पादुकोण, येलो टॉप और बेल बॉटम डेनिम में स्टाइलिश दिखीं ''छपाक'' एक्ट्रेस

3/13/2021 10:34:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। जैसे ही उन्हें घर से बाहर कहीं आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है तो वह मीडिया की नजरों से बच नहीं पातीं। शुक्रवार रात दीपिका को उनकी बहन अनीशा पादुकोण के साथ डिनर के लिए रेस्टोरेंट जाते स्पॉट किया गया। जहां दोनों बहनें पेपराजी की नजरों से बच नहीं पाईं और कैमरे में कैद हो गईं। अब उनकी यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका पादुकोण येलो कलर के टॉप और बेल बॉटम डेनिम में नजर आईं।

 

इस लुक को उन्होंने व्हाइट शूज के साथ कमप्लीट किया हुआ है। कोरोना से बचने के लिए उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ है।

 

न्यूड मेकअप और लो-बन से लुक को कमप्लीट करते हुए एक्ट्रेस चलते हुए मीडिया को पोज दे रही हैं। इस दौरान उनका बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है।


वहीं उनकी बहन अनीशा का लुक भी किसी से कम नहीं है। ब्लैक टॉप और डेनिम में वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा है। दोनों बहनों का एक साथ ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में देखा गया था। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'पठान' और '83' है। 

Content Writer

suman prajapati