एयरपोर्ट पर दीपिका का कूल अंदाज, नो मेकअप लुक में ऐसी तस्वीरें आईं सामने

2/23/2020 2:27:20 PM

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वह हर किसी का दिल चुरा लेती हैं। इसके साथ ही उनकी फैशन सेंस को भी लोग काफी पसंद करते हैं।

हाल ही में दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान दीपिका व्हाइट लूट शर्ट, डेनिम जैकेट और ब्लैक स्किनफिट शाॅर्ट्स में कूल दिखीं।

इस दौरान दीपिका का नो मेकअप लुक देखने को मिला। ब्लैक शेड्स और पोनी दीपिका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

इस दौरान दीपिका ने व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए थे। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आईं थीं।इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी थे। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।

इसके अलावा वह पति रणवीर सिंग के साथ कबीर खान की 'फिल्म 83' में नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, जबकि

दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी रोमी के किरदार को निभाएंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। वहीं दीपिका 'महाभारत' पर आधारित एक नई फिल्म में द्रौपदी के किरदार में दिखेंगी। 

 

Smita Sharma