confirm: शादी के बाद मेघना गुलज़ार की फिल्म "छपाक" में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

12/24/2018 3:32:05 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को एक्टर रणवीर सिंह संग शादी रचाई। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे। शादी के बाद रणवीर जहां रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंबा 'की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं अब दीपिका ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। दीपिका ने हाल ही में ट्विटर पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि वह विक्रांत मैसी के साथ मेघना गुलज़ार के निर्देशन में फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फिल्म "छपाक" कर रही हैं।

 

;

इसके साथ दीपिका ने आगे लिखा-"ये एक ट्रामा और विजय की कहानी है। इसी के साथ फिल्म में कभी ना मिटने वाली मानवता भी है।" दीपिका ने अपने इस ट्वीट में विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और फॉक्स स्टूडियो को टैग किया है।

 

एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी

मेघना गुलजार की यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। अभी इस फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं हुई है। खबरें हैं कि फिल्म का नाम "छपाक"हो सकता है। फिल्म में दीपिका लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाएंगी। इसके साथ ही दीपिका इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।  

Neha