पेरिस फैशन वीक में छाईं दीपिका पादुकोण, मिनी ड्रेस..ग्लैम मेकअप.. डार्क ब्राउन लिप-शेड..स्मोकिंग हॉट लगी बाॅलीवुड की ''मस्तानी''

10/5/2022 1:02:14 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कभी भी फैंस को अपने ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लुक्स से इंप्रेस करना नहीं भूलती। दीपिका फिलहाल फ्रांस में हैं जहां उन्होंने हाल ही में चल रहे पेरिस फैशन वीक में शिरकत की। पेरिस फैशन वीक में दीपिका ने अपने शानदार लुक्स से सभी का ध्यान खींचा।

लुक की बात करें तो दीपिका ने बेज कलर की स्लीवलेस आउटफिट कैरी की थी। उन्होंने ग्लैम मेकअप और डार्क ब्राउन लिप-शेड के साथ अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ दीपिका ने ब्लैक नी-हाई बूट्स पेयर किए थे।

कहने की जरूरत नहीं है कि वह स्मोकिंग हॉट लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पेरिस फैशन वीक में भाग लिया और लक्ज़री ब्रांड लुई वुइटन के लिए रैंप वॉक किया। फैंस दीपिका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तोदीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में कई बड़ी रिलीज़ हैं। पठान में वह शाहरुख खान के साथ पठान में  स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा वह 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग भी कर रही हैं जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी हैं। दीपिका द इंटर्न के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी।

Content Writer

Smita Sharma