तबीयत खराब की खबरों के बीच पेरिस इवेंट में पहुंची दीपिका पादुकोण, रेड कार्पेट पर मस्तानी ने बिखेरे हुस्न के जलवे

10/3/2022 11:15:38 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की मस्तानी यानि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीतें दिनों तबीयत खराब को लेकर चर्चा में थी। खबरें थी दीपिका को बेचैनी की वजह से ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहीं इन खबरों के बीच दीपिका पेरिस में आयोजित 'द बिजनेस ऑफ फैशन' इंवेट में पहुंची।

PunjabKesari

इस इवेंट में उनके साथ काइली जेनर,  नताशा पूनावाल, चार्ली एक्ससीएक्स और ऐली गोल्डिंग जैसे स्टार्स ने शिरकत की। हाल ही में इवेंट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में बाॅलीवुड की मस्तानी का बेहद ही स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो मिसेज भवनानी ने गोल्डन टॉप और ब्लैक पेंट पहनी थी। इस लुक के साथ उन्होंने जैकेट पेयर की थी। दीपिका ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने ब्लैक हील्स पहनी थी और बैग भी कैरी किया था। रेड कार्पेट पर दीपिका ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आएंगी। अपोजिट हैं। उनके अलावा जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फाइटर, प्रोजेक्ट के में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ काम रही हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News