What A Hotty: ज्योमेट्रिकल प्रिंट ब्लेजर में दीपिका पादुकोण ने ढाया कहर,90 हजार के आउटफिट में मस्तानी ने यूं दिए पोज

1/26/2022 1:46:24 PM

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दमदार और मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस होने के साथबी-टाउन की फैशन डीवा भी हैं।दीपिका पादुकोण अक्सर अपने लुक्स के साथ कोई ना कोई एक्सपेरिमेंट करती हैं। वहीं इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन के दौरान दीपिका एक से बढ़कर एक लुक कैरी कर रही हैं। एक्ट्रेस के सभी लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में दीपिका गहराइयां के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची।

जहां उनका बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिला। दीपिका फैशन डिजाइनर David Koma के कलेक्शन के ब्लैक एंड व्हाइट ब्लेजर ड्रेस में हाॅट दीवा लग रही हैं।

 ज्योमेट्रिकल प्रिंट के इस ब्लेजर के साथ दीपिका ने  ब्लैक ब्रालेट कैरी की है। स्ट्रेट फिट ब्लेजर के साथ एक्ट्रेस के ब्लैक थाई-हाई बूट्स उनके लुक को कमाल का बना रहे हैं।

मेकअप की बात करें तो न्यूड शिमरी आईशैडो और ड्रामेटिक विंग्ड आइलाइनर,पिंक कलर की लिपस्टिक दीपिका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। ग्लॉसी वेट लुकिंग हेयर बन में दीपिका का लुक देखते ही बनता है।

अगर दीपिका का ये ब्लेजर पसंद आ रहा है तो हम आपको बता दें कि वैसे तो ब्लेजर की रेगुलर कीमत 1.8 लाख के आसपास है लेकिन इन दिनों आनलाइन वेबसाइट पर इस ब्लेजर पर 50% का डिस्काउंट मिल रहा है। अब इसकी कीमत 90,400 रुपए है। 

फिल्म की बात करें तो  शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा लीड रोल में हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma