दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद करवाया फोटोशूट, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

12/5/2018 2:23:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह संग शादी रचाई है। शादी के बाद ही दीपिका पादुकोण ने एक हॉट फोटोशूट करवाया है। ये फोटोशूट उन्होंने फेमस मैगजीन GQ के लिए करवाया है। इस फोटोशूट में वह बेहद ही हॉट लग रही है। इस दौरान दीपिका पादुकोण बिकिनी में तहलका मचा रही है। वही उनकी लॉन्ग सेक्सी लैग्स इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही है।

दीपिका का ये अंदाज देख उनके फैंस मदहोश होने वाले है। दीपिक इस महीने की GQ मैगजीन के कवर पर नजर आ रही है। इसका एक कवर दीपिका ने अपने इंस्टा पर भी शेयर किया है। जहां दीपिका कई तस्वीरों में स्विमसूट में नजर आ रही है और कहीं बिकिनी में नजर आ रही है।

 



एक तस्वीर में दीपिका ब्लू कलर एंड ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं। साथ ही साथ उन्होंने सर बंदाना लगाए हुए और अगर मेकअप की बात करें तो दीपिका ने न्यूड मेकअप किया है। ‘जीक्यू इंडिया मैगजिन ने इस तस्वीर को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में दीपिका काफी हॉट और सेक्सी लग रही हैं। कवर पेज पर छपी दीपिका की तस्वीर को कैप्शन दिया गया है कि, "फियरलेस एंड फैबुलस है।

दीपिका-रणवीर ने इटली में रचाई थी शादी

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने 21 नवंबर को पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में की थी। वहीं इसके अलावा दूसरी रिसेप्शन इन्होंने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इसमे भी इनके कुछ करीबी शामिल हुए थे। वहीं तीसरी रिसेप्शन पार्टी भी दीपवीर ने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।

 

 

 

Deepika Padukone Ranveer Singh Image

Konika