अंबानी की शादी में कुछ ऐसा था इन 10 एक्ट्रेसेस का जलवा, देखें तस्वीरें

3/10/2019 11:59:35 AM

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शनिवार रात शादी के बंधन में बंध गए। शादी की सभी रस्में मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हुईं। इस मौके पर अंबानी के घर एंटीलिया को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी को भव्य बनाने में मुकेश अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। 3 दिन तक चलने वाले इस समारोह में कई हस्तियां शामिल हुई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, आलिया, करिश्मा, कियारा आडवानी सहित कई एक्ट्रेसेस ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया।  

इस दौरान दीपिका पादुकोण पिंक कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें दीपिका ने अुपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। 

 

करीना कपूर

इस शादी शादी में करीना सी-ब्लू कलर के लहंगे में बेहद ग्लैमरस नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गले में नैकलेस पहना था जो उनके लुक को और भी चार चांद लगा रहा था। 

करिश्मा कपूर

करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी इस दौरान अपना ध्यान खींचा। इस दौरान करिश्मा साड़ी में ग्लैमरस अंदाज में दिखी। 

 

जाह्नवी कपूर


बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर शादी में पिंक कलर का लंहगे में नजर आईं। जाह्नवी ने कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दिए। 

 

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इस दौरान लेमन कलर के लहंगे में नजर आईं। बता दें कि ऐसा ही लंहगा उन्होंने सोनम के रिसेप्शन के दौरान भी पहना था। 


 

कैटरीना कैफ

फ्लावर प्रिंट का लहंगे में कैटरीना कैफ ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। 

 

प्रियंका चोपड़ा

आकाश-श्लोका की शादी में प्रियंका चोपड़ा अपनी मॉम और भाई के साथ इस शादी में शामिल हुईं। प्रियंका इस दौरान स्लिवर कलर की साड़ी में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। 

 

दिशा पटानी

शादी में जैसे ही दिशा की एंट्री हुई सबकी निगाहें बस उन्हीं पर टिक गई। इस दौरान वह बाॅयफ्रेंड टाइगर संग पहुंची। तस्वीरों में दिशा व्हाइट एंड स्लिवर लंहगे में हाॅट अवतार में दिखीं। इस दौरान उनके क्लीवेट साप नजर आ रहे थे।  

 

रवीना टंडन


रवीना टंडन इस मौके पर पति अनिल थडानी के साथ पहुंची। 90 के दौर की हिट अभिनेत्री रवीना का चार्म आज भी बरकरार है। तस्वीरों में रवीना ग्रे कलर के लंहगे में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। 

विद्या बालन

विद्या बालन भी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में पहुंची। उनके साथ पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी मौजूद दिखे। विद्या इस दौरान व्हाइट एंड रेड कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि इस शाही  शादी के बाद 10 मार्च को रॉयल अंदाज में र‍िसेप्शन की तैयारी है। इस पार्टी में एक बार फिर कई हस्तियां शामिल होंगी। 

Smita Sharma