Lensa AI आर्ट ट्रेंड से जुड़ीं दीपिका पादुकोण, एस्ट्रोनॉट अवतार में शेयर की तस्वीर
12/12/2022 11:00:11 AM
मुंबई। Lensa AI आर्ट ट्रेंड, जो इंस्टाग्राम पर तूफान ला रहा है, लगता है यह दीपिका पादुकोण तक भी पहुंच गया है। बीते रविवार को, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने AI अवतारों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। उनके अनूठे और नए रूप ने फैंस को यह सुझाव दे दिया है कि वह अपनी आने वाले प्रोजेक्टस के लिए इनमें से कुछ का उपयोग कर सकती हैं।
बीते रविवार को, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें लोकप्रिय Lensa ऐप का उपयोग करके बनाए गए अवतार दिखाए गए है। दीपिका ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा "मेरे पास वे सब हैं ... धन्यवाद! आपका पसंदीदा कौन सा है ?!
दूसरी तस्वीर पर ज्यादातर लोगों का ध्यान अटक गया है क्यूंकी इसमें दीपिका अपने छोटे कटे बालों के साथ, नीले और सफेद रंग का स्पेस सूट पहने हुए नज़र आ रही हैं। वह तस्वीर में एक एस्ट्रोनॉट लग रही है। यूजर्स के लिए यूनिक अवतार बनाने के लिए Lensa AI ऐप का उपयोग करके चित्रों को बनाया गया था। उनके एक फैन ने लिखा, "हर रूप में एक देवी।" एक अन्य ने लिखा था, "भविष्य में आपको अगली SciFi फिल्म करने की आवश्यकता है!"
पिछले एक सप्ताह में, Lensa दुनिया भर में लाखों यूजर्स के साथ बेहद लोकप्रिय हो गया है, जिसमें कई सेलेब्स भी शामिल हैं, ऐप का उपयोग करके खुद के AI-जेनरेट किए गए अवतार बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। ऐप को विवादों का भी सामना करना पड़ा है।
दीपिका फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘पठान’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो चार साल में शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है। एक्शन थ्रिलर में जॉन अब्राहम भी हैं और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दीपिका और शाहरुख पर फिल्माया गया इसका पहला गाना ‘बेशरम रंग’ सोमवार को रिलीज होगा।