कभी दिसंबर तो कभी नवंबर क्या सोनम की तरह फैंस को करना होगा दीपिका-रणवीर की वेडिंग डेट का वेट

5/24/2018 4:27:43 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों बटौर रहे हैं। वहीं फैंस को भी इनकी शादी का बेसब्री के साथ इंतजार है।

हाल ही में एक बार फिर से खबरें सामने आई है कि दोनों इसी साल 18-20 नवंबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन इस बारे में दीपिका और रणवीर ने खुलकर कोई बात नही की है। 

खबरों के मुताबिक वैसे इससे पहले भी एक खबर आई थी कि दोनों के परिवार में शादी की डेट्स पर बात चल रही है। इतना ही नहीं शादी में दीपिका के मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मैनेजर तक सभी मौजूद रह सकते है।

दीपिका अक्सर रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती रहती हैं। वहीं  रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दोनों कुछ समय पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे।


 

Punjab Kesari