फिल्म ‘83’ में रणवीर की पत्नी बनने से दीपिका ने किया इंकार, जानें वजह

1/13/2019 3:48:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंबा' को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म में रणवीर के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही हैं। इसी बीच अब उनकी अपकमिंग फिल्म '83' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फिल्म '83' कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर जल्द ही फिल्म '83' की शूट‍िंग शुरू करने जा रहे हैं। इसमें फिल्म मेकर्स ने रणवीर की पत्नी का किरदार निभाने के लिए दीपिका पादुकोण का नाम लिया था। अगर अब मीडिया की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने फिल्म '83' में काम करने से इंकार कर दिया है। असल में दीपिका को लगता है कि फिल्म में उनके लिए करने को कुछ खास है नहीं, जिस कारण उन्होंने इससे अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

 

 

एक सूत्र ने डेक्कन क्रॉनिकल को जानकारी दी है कि, ‘फिल्म 83 की कहानी कपिल देव और क्रिकेट वर्ल्ड कप के आसपास ही घूमती दिखाई देगी। दीपिका पादुकोण को फिल्म में जो रोल ऑफर हुआ था, उसकी लंबाई बहुत ही कम थी। यही वजह है कि दीपिका ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है। दीपिका नहीं चाहती हैं कि वो किसी भी फिल्म को बस इसलिए साइन करें क्योंकि उसमें रणवीर सिंह हैं।’

 

 

अगर दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही मेघना गुलजार की 'छपाक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एक एसिड अटैक सरवाइवर का किरदार निभा रही हैं। अगर खबरों की मानें तो इसके बाद वो एक सुपरहीरो फिल्म करेंगी, जिसमें मुख्य किरदार उनका ही होगा।
 

Konika