Cirkus का नया गाना Current Laga Re हुआ रिलीज, रणवीर-दीपिका ने मचाया धमाल
12/8/2022 2:38:32 PM

नई दिल्ली। रोहित शेट्टी (rohit shetty) की मचअवेटेड फिल्म सर्कस पिछले लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में रणवीर सिंह (ranveer singh), जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब फिल्म का नया गाना करंट लगा रिलीज हुआ है, जिसमें दीपिका और रणवीर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म में दीपिका का गेस्ट अपीयरेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
'करंट लगा' को नकश अजीज, ध्वनी भानुशाली, जोनिता गांधी और लिजो जॉर्ज ने गाया है। तो वहीं इसका संगीत लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने दिया है। वहीं गाने का तमिल रैप विवेक हरीहरन ने किया है। और गाने को कुमार ने लिखा है। बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल देखने को मिलेगा। सर्कस 23 दिसंबर को क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद, रणवीर सिंह के पास करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे