रणवीर सिंह के घर आज होगा दीपिका पादुकोण का गृह प्रवेश, बहू के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया घर
11/18/2018 9:48:35 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। इस कपल ने कोंकणी रीति-रिवाज और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई। वहीं इटली की ग्रैंड वेडिंग के बाद यह जोड़ा आज मुंबई लौटेगा।
ऐसे में रणवीर सिंह के मुंबई स्थित घर पर दीपिका के ग्रैंड वेलकम की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। शादी के बाद पहली बार भारत लौटने के लिए इस जोड़ी के फैंस काफी बेसब्र है। रणवीर और दीपिका ने जितवना इस शादी को प्राइवेट रखा।
फैंस में इस जोड़ी को देखने के लिए उतनी ही बेसब्री हैं। रणवीर सिंह के घर को बेहद खूबसूरत अंदाज में लाइट्स से जगमग कर दिया गया है। जिस तरह से रणवीर के घर को सजाया गया है उससे तो साफ है कि नई दुल्हन के स्वागत इस शादी की तरह ही काफी ग्रैंड होने वाला है।
बता दें कि बी-टाउन के इस कपल की शादी काफी प्राइवेसी में हुई। दीपवीर की तस्वीरों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिका और रणवीर की फोटो के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था।
खबरों की माने तो 18 नवंबर को रणवीर-दीपिका भारत लौटेंगे। उनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को दिया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोग दीपिका और रणवीर को बधाइयां देंगे।
View this post on InstagramA post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_) on