Pictures:ब्लैक क्राॅप टाॅप में दीपिका ने दिखाए टोन्ड एब्स, फिल्म सिटी के बाहर इस अंदाज में स्पाॅट हुईं ''मस्तानी''

8/28/2021 10:46:27 AM

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बीते कई सालों से दीपिका ने  पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला राम-लीला, चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दीवानी जैसी कई हिट फिल्में दी। फिल्मों के साथ-साथ दीपिका अपने फैशन से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं।  रेड कार्पेट से लेकर ट्रेंडी स्ट्रीट स्टाइल लुक या फिर ट्रेडिशनल आउटफिट हो दीपिका पादुकोण का हर अंदाज देखने लायक होता है।

वहीं अब एक बार फिर 'मिसेज भवनानी' अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार रात दीपिका को फिल्म सिटी के बार देखा गया। इस दौरान दीपिका ब्लैक आउटफिट में स्टनिंग दिख रही हैं।

लुक की बात करें तो दीपिका ने शाइनी ब्लैक लैदर पैंट के साथ ब्लैक क्राॅप टाॅप कैरी किया था। मिनिमल मेकअप, बन और ब्लैक आईशेडो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

इस आउटफिट के साथ दीपिका ने ग्रे हाई हील्स कैरी किए थे। फिल्म सिटी के बाहर दीपिका ने स्टाइलिश अंदाज में कई पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की है जिसमें भारत की जीत हुई थी।

इस फिल्म में एक्टर रणवीर कपूर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में होंगी। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म और शाहरुख खान के साथ पठान में दिखेंगी। 

Content Writer

Smita Sharma