दीपिका पादुकोण की पद्मावत कठिन संघर्ष के बाद हुई रिलीज

6/27/2018 6:56:44 PM

मुंबई: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत (Padmaavat) को लेकर काफी विवाद हुआ था। बता दें कि ये विवाद करणी सेना ने किया था। करणी सेना के विरोध के कारण फिल्म कई सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की गई थी। पद्मावत को लेकर तकरीबन एक साल विवाद चला। 

 पद्मावत फोटो/ इमेज 


फिल्म के कई सीन्स पर कट लगाए गए। वहीं कई सीन बदले भी गए। यहां तक की इस फिल्म का नाम भी बदल दिया गया। पहले इस फिल्म का नाम पद्मावती था बाद में इस फिल्म का नाम पद्मावत रखा गया। रिलीज होने के लिए फिल्म को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी विरोध के बाद फिल्म रिलीज कर दी गई। 

बता दें कि जहां इस फिल्म को भारत में हरी झंडी मिली, वहीं इसे विदेश यानि UK(ब्रिटेन) में भी रिलीज कर दिया गया था। फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। 

Konika