वर्ल्ड कप पर आधारित इस फिल्म के लिए दीपिका ने लिए 14 करोड़ रुपये, रणवीर भी आएंगे नज़र

6/13/2019 11:21:45 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर दिखाई देगी। दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘83' साइन की है जिसमें वह उनकी पत्नी के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। 

खबरों की मानें तो दीपिका इस फिल्म में इतना छोटा साइड रोल करने के लिए तैयार नहीं थीं। दीपिका ने इससे पहले अपनी पिछली सभी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए हैं और इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है।

दीपिका को इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फी दी गई है और तभी वह इस रोल को करने के लिए तैयार हुई हैं। फिल्म ‘83' में भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में भारतीय टीम के जीत के पूरे सफर को दिखाया जाएगा।  

Pawan Insha