दीपिका ने सोशल मीडिया पर सभी पुरानी यादें डिलीट कर की नए साल की शुरूआत, फैंस ने किए तरह-तरह के सवाल

1/2/2021 12:53:37 PM

मुंबई. सभी बॉलीवुड स्टार्स नए साल पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी पुरानी पोस्ट्स डिलीट कर दी हैं और नए साल की फ्रैश शुरूआत की है। दीपिका के ऐसा करने पर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। फैंस उनसे पूछने लगे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। जिसका दीपिका ने कोई जवाब नही दिया।

PunjabKesari
एक्ट्रेस ने कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो शेयर कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। दीपिका द्वारा पुरानी पोस्ट्स डिलीट करने पर सोशल मीडिया पर मैसेज की बाढ़ आ गई है। फैंस तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "दीपिका मैम आपके सारे पोस्ट डिलीट कैसे हो गए? मैं बहुत दुखी हूं।"

PunjabKesari

एक यूजर ने उदासी भरा इमोजी शेयर करते हुए लिखा, "'ट्वीट्स भी डिलीट नया साल, नई शुरुआत।"

PunjabKesari

एक अन्य यूजर ने चौंकने वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा, "नया साल आ रहा है इसलिए पुराना सब डिलीट कर दिया।"

PunjabKesari

एक यूजर ने तो दीपिका के ऐसा करने पर नाराजगी दिखाते हुए लिखा, "मैं भी अपने सारे पोस्ट डिलीट करने जा रहा हूं। ये एक नई तरह का डिप्रेशन शुरू हो गया है।"

PunjabKesari

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाइयों और उनकी बहनों, दीपिका पादुकोण ने सिर्फ पोस्ट डिलीट किए हैं, ऑस्कर नहीं जीती हैं। इतना किस बात का हायप बना रहे हो।" 

PunjabKesari
बता दें दीपिका ने सभी पोस्ट्स क्यों डिलीट किए ये नही बताया है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी कई बार अपनी पुरानी पोस्ट्स डिलीट की थी। काम की बात करें तो दीपिका बहुत जल्द एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली है। इसमें रणवीर कपिल देव का किरदार निभाएंगे और दीपिका उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News