एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ कार्तिक से मिली दीपिका, पब्लिक प्लेस पर यूं किया डांस

12/1/2019 11:10:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स को अक्सर पब्लिक प्लेस पर मस्ती करते देखा जाता है। इन स्टार्स की मस्ती करती के तस्वीरें सोशल साइट पर धड़ले से वायरल होती हैं। वहीं दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन तो काफी मस्तमौला अंदाज के हैं।

इन दोनों स्टार्स को अक्सर मीडिया या फिर उनके फैंस के साथ मस्ती करता देखा जात है। हाल ही में अएख बार फिर इन दोनों स्टार्स का यही अंदाज लोगों को देखने को मिला।

दरअसल, आज सुबह ही कार्तिक और दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान जैसे ही दीपिका की नजर कार्तिक पर पड़ो तो उन्होंने एक्टर को गले लगाया।

इसके बाद दोनों ने कुछ बाते की। लेकिन इस दौरान की खास बात ये थी कि कार्तिक और दीपिका एयरपोर्ट पर काफी मस्ती करते दिखे।

दोनों एयरपोर्ट पर कुछ डांस स्टेप करते नजर आए। लुक की बात करें तो दीपिका व्हाइट नोटेड टाॅप, ब्लू डेनिम जींस के साथ रेड जैकेट में स्टाइलिश दिखीं।

मिनिमल मेकअप, पोनी और शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं कार्तिक व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जींस और पर्पल जैकेट में हैंडसम दिखे।

दोनों की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो दीपिका मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ 'फिल्म 83' और  'महाभारत' पर आधारित एक नई फिल्म में द्रौपदी के किरदार में दिखेंगी।

वहीं कार्तिक की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म पति, पत्नी और वो के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे हैं।

यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा कार्तिक जान्हवी कपूर के साथ दोस्ताना 2 और सारा अली खान के साथ लव आजकल में दिखेंगे।  

Smita Sharma