Pics:मीडिया और टीम संग दीपिका का बर्थडे सेलिब्रेशन, बाॅडीगार्ड को यूं केक खिलाती दिखीं ''मस्तानी''

1/6/2021 10:52:11 AM

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बाॅलीवुड इंडस्ट्री की टाॅप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका ने न केवल बाॅलीवुड पर राज कर रही हैं बल्कि वह हाॅलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा चुकी हैं।  बी-टाउन की टाॅप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 5 जनवरी को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस खास दिन पर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी काफी स्पेशल बनाया। पहले जहां वह दीपिका को लेकर ब्रेकफास्ट डेट पर पहुंचे। वहीं रात को रणवीर ने दीपिका के लिए खास पार्टी रखी। इस पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स पहुंचे।

इतना ही नहीं इस पार्टी के बाद दीपिका ने अपनी टीम और मीडिया के साथ भी सेलिब्रेशन किया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो दीपिका ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं।

इस दौरान उन्होंने ब्लैक ओवर साइज टाॅप, जैंगिग पहनी थी। उन्होंने डार्क मेकअप, बन से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं रणवीर व्हाइट शर्ट, ब्लैक स्वैटर, ब्लू जींस और कैप लगाए हैंडसम दिखे।

दोनों ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क लगाकर रखा था। इस दौरान  फोटोग्राफर्स की तरफ से दीपिका को चॉकलेट केक दिया गया। इस केक को दीपिका ने खुशी-खुशी काटा।

इसके साथ ही उन्होंने केक को बाॅडीगार्ड को खिलाया। दीपिका ने केक काटा और फोटोग्राफर्स को खिलाया भी। इतना ही नहीं फोटोग्राफर्स की तरफ से दीपिका को कुछ गिफ्ट और फूल भी बर्थडे पर दिए गए।

दीपिका के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वे शकुन बत्रा की फिल्म में भी काम कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स नजर आएंगे। दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आएंगी। 

Smita Sharma