टीवी की ''संध्या बींदणी'' ने करवाया ब्राइडल फोटोशूट, यैलो ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज

6/21/2019 5:43:24 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों शो 'कवच 2' में नजर आ रहीं है। 'दिया और बाती हम' फेम संध्या बींदणी ने अब सुपरनैचुरल शो की ओर रुख किया है। 
शो में शुरुआत से ही दीपिका सिंह की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा हैं। महाराष्ट्रियन रीति रिवाज से सभी फंक्शन आयोजित किए गए हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी में दीपिका को पारंपरिक महाराष्ट्रियन आउटफिट और ज्वैलरी में देखा गया।

 

 

इस लुक में दीपिका ने फोटोशूट करवाया है। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। फैंस उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद कर रहे है।

 

 

दुल्हन के गेटअप में लाल लहंगे में दीपिका की जितनी तारीफ की जाए कम है। दीपिका के ब्राइडल लुक को कुंदन ज्वैलरी कॉम्पलिमेंट कर रही है।

 


बता दें कि कवच 2 में दीपिका के अपोजिट नमिक पॉल हैं। दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। दीपिका ने हाल ही में वेब सीरीज हलाला में डिजिटल डेब्यू किया। वेब शो ट्रिपल तलाक पर बेस्ड है।

 

 

दीपिका सिंह कुकिंग शो किचन चैम्पियन में भी नजर आई थीं।

 

 

दीपिका को टीवी शो ''दिया और बाती हम'' से घर घर में पॉपुलैरिटी मिली। शो में उन्होंने संध्या राठौड़ का रोल अदा किया था। उनके अपोजिट अनस राशिद थे।  

 

Konika